पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीएल के साथ रेड क्रास का फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जरूरी, फीस 700 रुपए से बढ़ाकर 800 की

डीएल के साथ रेड क्रास का फर्स्ट एड सर्टिफिकेट जरूरी, फीस 700 रुपए से बढ़ाकर 800 की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्या आप जानते हैं कि पंजाब सरकार ने रेड क्रास की आमदनी बढ़ाने के लिए आपकी जेब पर छापा मार दिया है। पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके अब नए ड्राइविंग लाइसेंस तथा रिन्युअल के समय रेड क्रास के फर्स्ट एड सर्टिफिकेट को लाजमी कर दिया है। इसके पीछे पंजाब सरकार का तर्क है कि गाड़ियों में पहले से ही फर्स्ट एड किट अनिवार्य है। इसका इस्तेमाल भी आना चाहिए ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के समय घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सके।

परंतु इधर रेड क्रास ने चतुराई से इस सर्टिफिकेट की कीमत 700 रुपए से बढ़ाकर 800 रुपए कर दी है। ऐसे में लोगों को डीएल बनवाते समय या रिन्यू कराते समय अपनी जेब से 800 रुपए और देने होंगे। हालांकि इस बात की पुष्टि अब डीटीओ का पदभार संभाल रहे एसडीएम ने करने की बजाय इसका भार तहसीलदार पर डाल दिया। तहसीलदार ने अजीब तरीके से जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया।

महीने में डीएल के आते हैं करीब 600 आवेदन, 4,80,000 का पड़ेगा बोझ

डीएल बनाए जाने वाले काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार हर रोज नए डीएल के 20 से 25 आवेदन आते हैं और महीने में औसतन 600 आवेदन आते हैं। ऐसे में अब रेड क्रास से सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदक को 4-5 दिन से लेकर एक सप्ताह ट्रेनिंग लेनी होगी, जो कामकाजी व्यक्ति के लिए मुश्किल होगा। यही नहीं मुलाजिमों को छुट्टियां लेनी होंगी, जो कि कुछ विभागों में असंभव होती हैं। यह समस्या तो है ही परंतु 600 लोगों पर 4 लाख 80 हजार रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

मोगा के गांव सिंघावाला में डीएल ट्रैक।

सारा काम ऑनलाइन है | इस नोटिफिकेशन संबंधी जब एसडीएम मोगा सुखप्रीत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि डीएल का काम तहसीलदार को सौंपा गया है। इसलिए नोटिफिकेशन के संबंध में डीलिंग हैंड को ज्यादा पता होगा। जब तहसीलदार लखवीर सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि सारा काम ऑनलाइन है। वो दस्तखतों का काम फटाफट निपटा रहे हैं। नोटिफिकेशन के बारे में पूछकर बताता हूं।

हर नागरिक को सरकार फ़र्स्ट एड की ट्रेनिंग फ्री दे : कामरा

सड़क हादसों में मृत्यु दर कम करने के लिए केंद्र सरकार हर नागरिक को फ़र्स्ट एड की ट्रेनिंग अनिवार्य करने के साथ-साथ फ्री ऑफ कास्ट दे। क्योंकि सड़क हादसों में अधिक खून बहने से बचाना राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह ट्रेनिंग घरों व कामकाजी स्थानों में उपयुक्त होगी। सरदारी लाल कामरा, चेयरमैन सीनियर सिटीजन कौंसिल, मोगा

अब 100 रुपए चाइल्ड वेलफेयर का जोड़ा गया है

पहले रेड क्रास से फ़र्स्ट एड सर्टिफिकेट लेने की फीस 700 रुपए थी। अब 100 रुपए चाइल्ड वेलफेयर का जोड़ा गया है। इसलिए यह फीस 800 रुपए हो गई है। हमारा ट्रेनर एक व्यक्ति को 4-5 दिन से लेकर ज्यादा से ज्यादा एक सप्ताह में ट्रेंड कर देता है। सतनाम सिंह सेक्रेटरी रेड क्रास, मोगा।

खबरें और भी हैं...