पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 60% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिलती है ट्यूशन फीस में छूट

60% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिलती है ट्यूशन फीस में छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को घर-घर पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री वजीफा योजना के तहत दसवीं कक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस में छूट दी जाती है। यह योजना जिले के सरकारी बहु तकनीकी कॉलेज गुरु तेग बहादुरगढ़ में शुरू की गई है। इस योजना के बारे में डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा यह योजना प्रदेश के मेधावी बच्चों को रोजगारमुखी तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

दसवीं कक्षा में 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले हर वर्ग के विद्यार्थी अगर सरकारी बहुतकनीकी कॉलेज में तीन वर्षीय डिप्लोमा में दाखिला लेते हैं तो उनको अंकों के हिसाब से ट्यूशन फीस में से छूट दी जाएगी। इसमें आमदन की कोई सीमा नहीं है।

डीसी दिलराज सिंह

मेधावी स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग स्लैब में मिलेगी छूट, पेरेंट्स की आमदन की कोई लिमिट नहीं

ऐसे मिलेगी छूट दसवीं कक्षा में 60 से 70 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थी को 70 फीसदी, 70 से 80 प्रतिशत अंक लेने वालों को 80 प्रतिशत, 80 से 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वालों को 90 प्रतिशत व 90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की 100 फीसदी ट्यूशन फीस माफ होगी।

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को यह मिलेंगी अतिरिक्त सहूलियतें इसके अलावा कॉलेज में पोस्ट मैट्रिक एससी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के वह विद्यार्थी जिनके माता-पिता की कुल वार्षिक आमदन 2.50 लाख रुपए से कम है, की पूरी फीस माफ होती है। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड श्रमिकों के बच्चों व अंगहीन विद्यार्थियों को भी वजीफे दिए जाते हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत सिख, इसाई, मुसलमान आदि अल्पसंख्यक से संबंधित विद्यार्थियों जिनके माता-पिता की वार्षिक आमदन 2 लाख रुपए से कम है, और पोस्ट मैट्रिक ओबीसी स्कॉलरशिप के तहत उन विद्यार्थियों जिनके माता-पिता की वार्षिक आमदन 1 लाख रुपए से कम हो को भी वजीफा मुहैया करवाया जाता है।

दाखिले संबंधी ऐसे लें जानकारी | दाखिले संबंधी जानकारी लेने के लिए कॉलेज के नंबर 01636-280735 या मोबाइल नंबर 95011-08750, 98145-92534 व 95017-00864 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस संबंधी सरकारी बहु तकनीकी कॉलेज गुरु तेग बहादुरगढ़ के प्रिं. सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व मेकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी संपर्क कर सकते हैं।

दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 11 जून तक|करियर गाइडेंस इंचार्ज बलविंदर सिंह ने बताया कि कॉलेज में अलग-अलग कोर्सों के दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू है जो कि 11 जून तक जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...