मोगा | विधायक डॉ. हरजोत कमल ने आईटीआई का दौरा करके स्टाफ के साथ मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्टाफ से आईटीआई के मीटर की कुंडी का जो मामला 2014 से चल रहा है, उस पर चर्चा की। वर्णनीय है कि बिजली बोर्ड द्वारा किया गया जुर्माना 10 लाख से ज्यादा हो चुका है, जिस पर बिजली बोर्ड द्वारा आईटीआई की बिजली काट दी गई है। डॉ. हरजोत ने बताया कि आईटीआई के इस मामले को स्किल एजुकेशन मिनिस्टर चरनजीत सिंह चंनी के पास रखा गया था, जिन्होंने डायरेक्टर टेक्निकल को हिदायत दी थी, जो कि कागजी कार्रवाई तक ही सिमटकर रह गई है।
लेकिन बच्चों व स्टाफ की समस्या को मुख्य रखते हुए उन्होंने अपने स्तर पर कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के साथ बातचीत करके सारी स्थिति से अवगत करवाया। बिजली मंत्री गुरप्रीत कांगड़ ने तुरंत डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ पावर के साथ बातचीत की।
इस मामले को जल्द ही हल करने की हिदायत दी। डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ पाॅवर ने बताया कि उनको मंत्री ने हिदायत कर दी है और जल्द ही आईटीआई की बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।