श्री सनातन धर्म शिव साईं मंदिर मथुरा पुरी में 25 मई को मनाए जा रहे 6वें मूर्ति स्थापना दिवस से पहले रविवार शाम शहर में पालकी शोभायात्रा निकाली गई। गीता भवन चौक से आरंभ हुई पालकी शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथी घोड़ा पालकी जय साईं नाथ की.. मधुर धुन का गायन किया। पुष्पों की वर्षा से शहरवासियों ने साईं पालकी का भव्य स्वागत किया।
मंदिर के अध्यक्ष जोगिंदर पांडे ने बताया कि 25 मई को सायं 7 बजे समाज सेवी सतीश गोयल, साईं मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे व सायं 8 से 11 बजे तक विजय बोम्बे एंड पार्टी भजन पेश कर साईं बाबा की महिमा का गुणगान करेगी। साईं पालकी शोभायात्रा गीता भवन चौक से आरंभ होकर गीता काॅलोनी, डीएम कॉलेज चौक, जवाहर नगर, न्यू टाउन, गांधी रोड से होते हुए मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में शहर की धार्मिक संस्थाओं द्वारा ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई गई। इस अवसर पर जोगिंदरपाल पांडे, रेणूका, राज कुमार शर्मा, नवीन सिंगला, राजकुमार अरोड़ा, राजिंदर छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्रा में उपस्थित श्रद्धालु।
लाल दुआरा मंदिर में भजन संध्या करवाई
मंदिर श्री लाल द्वारा प्रबंधक समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ‘एक शाम बावा लाल जी के नाम’ भजन संध्या लाल दुआरा मंदिर कोटकपूरा बाईपास में करवाई गई। सर्वप्रथम समाज सेवी अशोक गाबा ने परिवार सहित बावा लाल जी के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राहुल मित्तल, उपाध्यक्ष विजय शर्मा, चेयरमैन राजेन्द्र वधवा, सचिव अश्विनी कुमार जस्सी धर्मकोट, कैशियर राजेन्द्र चौधरी, ओम प्रकाश सूरी, आशीष सूद, यश इन्द्र राजा, राकेश अग्निहोत्री, चन्द्रमोहन सहगल, राजीव उप्पल आदि ने आए मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह व दोशाला देकर स्वागत किया। संकीर्तन के दौरान मंदिर श्री लाल द्वारा संकीर्तन मंडल श्री गंगानगर के भजन गायक प्रेम पाल दत्ता लक्की बांबड़ी ने रंग बरसे दरबार बावा लाल जी तेरे रंग बरसे, लाल दुआरा सानू लगदा बड़ा प्यारा, जे गुरु न फड़दा बाह असी रूल जाना सी, राधे-राधे आदि भजन पेश किए। संकीर्तन के समापन पर बावा लाल जी की आरती करके आए हुए श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।