वेदांत भवन में सत्संग करते वेदांत परिवार के सदस्य।
भास्कर संवाददाता | मोगा
स्वामी वेदांतानंद इंटरनेशनल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से वेदांत भवन में सुंदरकांड पाठ व सत्संग करवाया गया। सर्वप्रथम पं. सत्यनारायण की अध्यक्षता में ट्रस्ट के सेवादार प्रो. वीके सूद ने स्वामी वेदांतानंद जी महाराज के भव्य दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। भजन गायकों की ओर से गुरु वंदना का गायन कर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
भजन गायक पंकज दूबे व प्रिया ने सतगुरु तेरे चरणों की अगर धूल जो मिल जाएं.. पाइयां तेरे दर तो मैं रहमतां हजारा शुक्र गुजारा तेरा शुक्र गुजारा.. भजनों से भक्ति रस बिखेरा। भजन गायक धर्मपाल मित्तल ने न तो गिन के दिया है न तो तोल के दिया है सतगुरु ने दिल खोल के दिया है.. भजन गाकर अपनी हाजिरी लगवाई।
पं. सत्य नारायण ने श्रद्धालुओं को भक्ति का पाठ पढ़ाते कहा कि जब तक मनुष्य घर में माता-पिता की सेवा नहीं करता तब तक वह जितने मर्जी तीर्थ स्थलों की यात्रा कर लें उसको फल की प्राप्ति नहीं होगी। संसार में माता-पिता की सेवा करने वाला ही मनुष्य आगे बढ़ता है। इस अवसर पर जगदीश कंबोज, मनोज बांसल, मीरा सूद, वेणु सूद, सीता राम जैदका, पंकज बांसल, जसपाल सिंह, धर्मपाल मित्तल आदि उपस्थित थे।