पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसे के लेन देन में हुए झगड़े में पुलिस ने किया क्रास केस

पैसे के लेन-देन में हुए झगड़े में पुलिस ने किया क्रास केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना बधनी कलां पुलिस ने पैसों के लेन-देन को लेकर मारपीट करने के आरोप में दो पक्षों के 13 लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है। आरोपियों में पंजाब पुलिस की महिला एएसआई भी शामिल है।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार हरविंदर सिंह ने बताया कि पहले पक्ष के शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह वासी गांव रामां ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि 19 मई की शाम को आरोपियों ने उक्त समेत जीत सिंह, कमलजीत सिंह और बलविंदर सिंह वासी गांव रामा के साथ मारपीट की। घायल के बयानों पर पुलिस ने आरोपी परमजीत कौर, उसकी पुत्री कमलजीत कौर जो पंजाब पुलिस में एएसआई है, पुत्र गोरा सिंह, दर्शन सिंह वासी गांव रामां और बिलासपुर वासी एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष सेे शिकायतकर्ता कुलदीप कौर (एएसआई पंजाब पुलिस) ने दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनको आरोपियों से पैसे लेने थे, जिसके चलते उनकी आपस में रंजिश चल रही थी। इसी के चलते आरोपियों ने उसके भाई गोरा सिंह, दादा और अन्य पारिवारिक सदस्यों व उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आरोपी सुरजीत सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी के अनुसार आरोपी सुरजीत सिंह के पक्ष से 3 लोग अज्ञात हैं और बाकी के उसके पारिवारिक सदस्य हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...