मोगा | पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने एसडीएम से मिलकर गांव बुक्कनवाला की महिला को उसके ससुराल परिवार में भेजने की मांग की है। पीएसयू की जगवीर कौर ने बताया कि 11 वर्ष पहले प्रदीप कौर की गांव बुक्कनवाला में शादी हुई थी। लेकिन पांच वर्ष पहले उसके पति की मौत हो गई व ससुराल परिवार ने दो वर्ष पहले उसको घर से निकाल दिया व उसके 9 वर्षिय बेटे को अपने पास रख लिया। महिला ने एसडीएम से गुहार लगाई कि उसको उसके ससुराल परिवार में रहने के लिए जगह दिलाई जाए। एसडीएम ने पीएसयू के सदस्यों को कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाएं।