थाना निहाल सिंह वाला क्षेत्र में पड़ते गांव पत्तो दीदार सिंह वाला में गुटबंदी के चलते एक व्यक्ति से मारपीट कर उसे घायल करने के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि गुरजीत सिंह निवासी पत्तो दीदार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि 13 मई को शाम 6 बजे उसके गांव के ही अमृतपाल सिंह, गुरविंदर सिंह व सेवक सिंह ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। उसके शोर मचाने से आरोपी वहां से भाग गए। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि यह हमला गांव की राजनीति को लेकर चली आ रही गुटबंदी के कारण हुआ है। घायल के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 324, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।