मोगा |पंचायत समिति, जिला परिषद रिटा. पेंशनर एसोसिएशन विंग जिला मोगा की बैठक गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में सुपरिटेंडेंट प्रधान नायब सिंह रौंता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधान नायब सिंह रौंता, अवतार सिंह पंचायत अफसर, तेजा सिंह उपाध्यक्ष व जोगिंदर सिंह पंचायत सचिव ने बताया कि सरकार द्वारा मार्च व अप्रैल की पेंशन न मिलने पर रिट. पेंशनरों में रोष पाया जा रहा है। इस संबंधी यूनियन का वफद कंट्रोलर पंचायत विभाग मोहाली को भी मिला है। उन्होंने मांग की कि 23 माह के डीए का बकाया और 2 साल बाद 1 बेसिक पे के साथ एलटीसी दिया जाए। इस अवसर पर नायब सिंह, अवतार सिंह, जगजीत कौर, तेजा सिंह, सुरजीत कौर, बलवंत सिंह, जगीर कौर, रूप सिंह, इंद्र सिंह, सुरजीत कौर आदि उपस्थित थे।