मोगा|शिव सेना हिंदुस्तान बठिंडा रेंज के प्रमुख जोगिन्दर सिंह पर सोमवार को मोगा जिले के निहाल सिंह वाला क्षेत्र में कार सवार व्यक्तियों ने हमला करने की कोशिश की, लेकिन जोगिन्दर सिंह ने भागकर अपनी जान बचा ली। निहाल सिंह वाला पुलिस को दिए बयान में जोगिन्दर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर निहाल सिंह वाला से बीड़ राउके की तरफ जा रहा था जब वह रणसिंह कला के नजदीक पहुंचा तो पीछे से कार सवार युवकों ने उस पर हमला करने की कोशिश की और धमकाया। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को पहले भी फोन पर मिल रही धमकियों से अवगत करवा चुका है। जोगिन्दर सिंह ने पुलिस से अज्ञात युवकों पर कार्रवाई की मांग की।