पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला से जेठ व उसके दोस्तों ने की मारपीट

महिला से जेठ व उसके दोस्तों ने की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|रास्ते के विवाद को लेकर जेठ ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई की प|ी के साथ मारपीट करने के अलावा उसकी बेइज्जती करने के इरादे से छेड़छाड़ की। परमिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका जेठ सुखजीत सिंह के साथ जमीनी रास्ते को लेकर दो महीने से विवाद चल रहा है। उसी विवाद के चलते 16 मई को जेठ अपने तीन अन्य साथियों के साथ जमीन पर पहुंचा और रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश करने लगा। उसके द्वारा विरोध करने पर उक्त लोगों ने उस पर ईंटों से पथराव कर दिया और बाद उसे पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर जेठ सुखजीत सिंह निवासी बाघापुराना, जोगिंदर सिंह, झिरमल सिंह व प्रताप सिंह निवासी जलालाबाद पूर्वी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...