पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुर्की के नोटिस भेजने बंद न किए तो होगा संघर्ष : गुलजार

कुर्की के नोटिस भेजने बंद न किए तो होगा संघर्ष : गुलजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय किसान यूनियन कादिया की बैठक नेचर पार्क में निर्मल सिंह मानूके की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आए यूनियन के सदस्यों को संबोधित करते महासचिव गुलजार सिंह घल्लकलां ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार कह रही है कि जो किसान कर्जे में डूबा हुआ है उसको कर्जा मुक्त किया जाएगा व कोई भी बैंक अधिकारी किसानों को कर्ज कुर्की के लिए नोटिस नही भेजेंगे। लेकिन बैंकों द्वारा किसानों को उनकी जमीनों की कुर्की के लिए नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। अगर बैंकों द्वारा किसानों को नोटिस भेजने बंद न किए गए तो भारतीय किसान यूनियन द्वारा पूरे पंजाब में बैंकों के खिलाफ संघर्ष का ऐलान कर दिया जाएगा।

नेचर पार्क में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के सदस्य।

खबरें और भी हैं...