अवैध शराब समेत गिरफ्तार, केस दर्ज
मोगा|अवैध शराब की नौ बोतलें समेत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ के हवलदार दिलदार सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस पार्टी ने गांव चडिक़ के निकट गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोककर उसके पास से अवैध शराब की नौ बोतलें बरामद की थी। पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह निवासी चडिक़ को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।