मोगा|एक युवक की किसी युवती से बातचीत को लेकर युवती के भाईयों ने युवक के दोस्त पर तलवारों से हमलाकर घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव बुटर कलां निवासी रेशम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके दोस्त के किसी युवती के साथ संबंध थे। इसी को लेकर युवती के भाईयों ने उसके दोस्त वाली रंजिश उससे निकालने के लिए हमलाकर घायल कर दिया। उसके बयान पर कुलदीप सिंह , राम सिंह , लक्ष्मण सिंह व काका सिंह के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।