मोगा |बीडीपीओ कांप्लेक्स में पंचायत समिति मोगा 1 की बैठक चेयरमैन रणधीर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नसीब कौर वाइस चेयरमैन, सतपाल बीडीपीओ मोगा 1, सुपरिंटेंडेंट मनीशा गुप्ता, अकाउंटेंट अमरजीत कौर, दफ्तरी स्टाफ व समिति मेंबर शामिल हुए। इस मौके दीन दयाल उपाध्याय पंचायत शास्त्री करन पुरस्कार प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी द्वारा चेयरमैन रणधीर सिंह को देने पर खुशी हाजिर करते बधाई दी। इस मौके समूचे स्टाफ व समिति सदस्यों द्वारा चेयरमैन रणधीर सिंह का सम्मान किया गया।