काॅलेज के बाहर से स्कूटी चोरी, केस दर्ज
मोगा |लाला लाजपत राय पॉलीटेक्निक काॅलेज अजीतवाल के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने पर अजीतवाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि चमकौर सिंह निवासी डरोली भाई, हाल आबाद अगर नगर लुधियाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि 14 मई को वो किसी काम के सिलसिले में लाला लाजपत राय पॉलीटेक्निक काॅलेज अजीतवाल आया था। उसने अपनी स्कूटी को काॅलेज परिसर के बाहर ही खड़ा कर दिया था और काम के सिलसिले में काॅलेज के अंदर चला गया। जब वो अपना काम निपटा कर बाहर आया तो उसकी उसकी स्कूटी गायब थी।