जगरांव के इंद्रा काॅलोनी निवासी कमलजीत सिंह ने चार नंबवर 2015 को एसएसपी मोगा को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि गांव पंजगराई कलां निवासी जसपाल सिंह ने एएसआई भर्ती के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपए की मांग की। चार लाख 95 हजार रुपए की राशि जसपाल सिंह को मेरे दोस्त सरवन सिंह की मौजदूगी में कोटकपूरा बाईपास पर दी थी। लेकिन दो महीने बीतने पर उसे नौकरी नहीं मिली। मोगा पुलिस की जांच में डीएसपी सिटी ने आरोप सही पाए। जसपाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन के आरोप में केस दर्ज किया गया था।