पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 हजार स्कूली बच्चों के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम और जरूरतमंद विधवाओं को मासिक पेंशन का दे रहे सहारा

14 हजार स्कूली बच्चों के लिए शुद्ध पानी का इंतजाम और जरूरतमंद विधवाओं को मासिक पेंशन का दे रहे सहारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के 338 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था में कमियां होने के चलते जहां हजारों बच्चों को शुद्ध पीने के पानी से वंचित हैं, वहीं जिले में सरबत का भता चेरिटेबल नामक संस्था इन बच्चों को शुद्ध पीने का पानी मुहैया कराने को तत्पर है। वहीं गरीब व निम्न वर्ग की 160 विधवाओं को को भी ट्रस्ट अपने स्तर पर हर महीने पेंशन राशि दे रहा है।

12 सरकारी स्कूलों में 16 कमर्शियल आरओ लगाए| सरबत का भला चैरिटेबल संस्था के प्रवक्ता महिंदरपाल लूंबा ने बताया कि अप्रैल 2017 से लेकर अब तक 12 सरकारी स्कूलों में 16 कमर्शियल आरओ लगाए गए हैं। ऐसे में अब तक दो दर्जन सरकारी स्कूलों में कुल 32 आरओ लगाए गए हैं। जिससे 14000 बच्चों को शुद्ध पानी मुहैया करवाया गया।

160 विधवाओं को हर माह देते हैं पेंशन | लूंबा ने बताया कि दिसंबर 2013 से हर माह 160 विधवा महिलाओं को 500 से 750 रुपए तक प्रति माह पेंशन दी जा रही है। उनको सरकारी पेंशन के साथ-साथ थोड़ी बहुत और आर्थिक सहायता हो सके इस सोच को लेकर ट्रस्ट ने इसकी शुरूआत की है।

सरबत का भला संस्था शुद्ध पानी मुहैया कराने और विधवाओं को आर्थिक सबल देने काे तत्पर

विधवा महिलाओं को पेंशन के चेक देते हुए संस्था के पदाधिकारी।

आत्महत्या करने की सोच रही थी, पेंशन देकर ट्रस्ट ने दिया संबल : सुरजीत कौर

ट्रस्ट की ओर से पेंशन पाने वाली सुरजीत कौर निवासी तलवंडी भंगेरियां का कहना है कि मुझे ट्रस्ट की ओर से गत साढ़े चार सालों से हर महीने पेंशन दी जा रही है। इससे मैं अपनी बेटी की पढ़ाई को जारी रख पा रही हूं। एक समय था कि मैं अपने बच्चों के साथ आत्महत्या करने की सोच रही थी। लेकिन अब मेरी आर्थिक सहायता करने के साथ-साथ ट्रस्ट की ओर से मुफ्त दवाइयां भी दी जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...