पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क हादसों में तीन घायल, हालत गंभीर हाेने पर एक फरीदकोट रेफर

सड़क हादसों में तीन घायल, हालत गंभीर हाेने पर एक फरीदकोट रेफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|रविवार सुबह हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे मोगा से फरीदकोट मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार निहागा रोड निवासी सुखजीत सिंह ने बताया कि वह रविवार की सुबह बाइक से मोगा लुधियाना रोड स्थित गोधेवाला स्टेडियम के निकट वर्कशॉप में काम पर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने मेरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया। दूसरे मामले में गांव अटारी निवासी दर्शन सिंह व उसका साथी गुरदेव सिंह दोनों बाइक से किसी जरूरी काम से दोसांझ की ओर जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। दर्शन सिंह की हालत ज्यादा गंभीर होने के चलते उसे फरीदकोट मेडिकल काॅलेज के लिए रैफर कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने हादसों की जानकारी पुलिस को दे दी है।

हादसा-2 दोसांझ जा रहे अटारी निवासी बाइक सवार दो युवकों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

खबरें और भी हैं...