- Hindi News
- National
- अकाली नेता के नाम पर सिपाही भर्ती का दिया झांसा, युवक से Rs. 3 लाख की ठगी
अकाली नेता के नाम पर सिपाही भर्ती का दिया झांसा, युवक से Rs. 3 लाख की ठगी
सीआईडी के एक अधिकारी के जरिए व पूर्व मुख्यमंत्री बादल के खासमखास कोलियांवाली के नाम का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पुलिस में सिपाही भर्ती करने के नाम पर युवक से 16 लाख रुपए में सौदा तय किया और कर तीन लाख रुपए एडवांस लेकर ठगी मारी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि फिरोजपुर के गुरू नानक काॅलोनी निवासी सुखप्रीत सिंह ने दो महीने पहले फरीदकोट के एसपीडी को दी लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि मोगा जिला के गांव नसीरेवाला स्थित उसके ननिहाल में मामा के पड़ोसी के रिश्तेदार मलोट निवासी गुरप्रीत सिंह ने सिपाही के पद पर भर्ती करवाने के लिए 16 लाख रुपए बात तय हुई थी। 3 लाख एंडवास देने के बाद, एक साल पहले गुरप्रीत सिंह ने फिरोजपुर में सीआईडी के बड़े अधिकारी से एक शैलर में मिलवाया तथा उससे कहा कि इसी के जरिए उसे पंजाब पुलिस में नौकरी मिलेगी। इधर, तीन लाख रुपए लेने के बाद गुरप्रीत सिंह उसे नौकरी दिलवाने के नाम पर टालमटोल करता आ रहा था। इसी के चलते उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर गुरप्रीत सिंह निवासी गांव गुरूसर धोदे मलोट के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।