गोद ली बेटियों व महंत को धमकाने के आरोप में दो महंतों पर केस दर्ज
मोगा | महंतों का लोगों के घरों से बधाई लेने के लिए गांव बांटने को लेकर चले आ रहे विवाद में दो महंतों ने एक महंत द्वारा गोद ली दो लड़कियों के बारे में अपशब्द बोले व महंत की टांगंे तोड़ने की धमकी दी, जिस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ के हवलदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि कोटकपूरा बाइपास रोड स्थित गुरु अर्जुनदेव नगर निवासी बोवी महंत की शिकायत पर सीमा महंत व शालू महंत निवासी जीरा पर केस दर्ज हुआ है।