पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल पुलिस को दी शिकायत

पति ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल पुलिस को दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | मामूली बात को लेकर हुए विवाद में विवाहिता को उसके पति ने डंडे से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया गया। घायल महिला को उसके मायके वालों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। महिला ने अपने साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना बाघापुराना पुलिस को शिकायत दी है। अस्पताल में दाखिल महिला परमजीत कौर ने बताया कि वह एएनएम के तौर पर गांव लंडे में तैनात है। उसकी लगभग 12 साल पहले बलदेव सिंह के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया। लेकिन पति ज्यादातर घर से बाहर रहते हैं। इस बात का वह अक्सर विरोध करती आ रही है। वीरवार को मामूली बात को लेकर पति डंडे से पीटने लगा।

खबरें और भी हैं...