बीएड में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए हेल्थ डेस्क शुरू
मोगा|लाला लाजपत राय मैमोरियल काॅलेज आफ एजुकेशन ढुडीके में बीएड में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए हेल्थ डेस्क की शुरूआत की गई। प्रवेश कमेटी के संयोजक प्रो. अजय कुमार ने बताया कि यह हेल्प डेस्क काॅलेज में बीएड, एमएड और ईटीटी कर रहे बच्चों को फार्म भरने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण देगा और साथ ही बीएड में प्रवेश प्राप्त करने के इच्छुक छात्रों को कामन एंट्रेंस टेस्ट के फार्म भरने की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी प्रदान की जाएगी।