हमेशा सच ही की जीत होती है : विधायक डॉ. हरजोत
हलके के विधायक डाॅ. हरजोत कमल ने नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरी किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि हमेशा सच ही की जीत होती है तथा अदालत ने सच के हक में फैसला किया है। डाॅ. हरजोत ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाठ पूजा व दान-पुण्य करने वाले इंसान है तथा ऐसे सच्चे इंसान पर परमात्मा हाथ रखता है। डाॅ. हरजोत ने कहा कि अदालत द्वारा सिद्धू साहिब को बरी करने से विरोधी अपनी चाल में नाकाम साबित हुए है।