26 मई को चिंतपूर्णी धाम में होगा भगवती जागरण : नीरज बठला
मोगा|मोगा यूथ वेलफेयर क्लब की ओर से 7वां स्थापना दिवस 26 मई को चिंतपूर्णी धाम में भगवती जगराता करवाकर मनाया जाएगा। भगवती जगराते की तैयारियों को लेकर मंगलवार सुबह सरकारी पार्क भीम नगर कैम्प में हुई। बैठक को संबोधित करते सरपरस्त अशोक धमीजा व अध्यक्ष नीरज बठला ने बताया कि क्लब द्वारा यह जगराता चिंतपूर्णी धाम में मोगा वालो की धर्मशाला में करवाया जाएगा। जगराते में मां भगवती की महिमा का गुणगान माई शीतला दुर्गा भजन मंडली मोगा व भजन गायक गौरव जालंधर वाले मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। जगराते उपरांत 27 मई को चिंतपूर्णी धाम में समूह श्रद्धालुओ द्वारा माँ चिंतपूर्णी के पावन दरबार मे झंडा चढ़ाया जाएगा। जबकि जगराते से पहले 25 मई को मोगा में सुबह 9 बजे क्लब सदस्यों द्वारा झंडा पूजन करके शहर में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। वइस अवसर पर प्रभजोत गिल, सैम छाबड़ा, नवदीप अरोड़ा, सुरेश कुमार, मोहित मिगलानी, विपन कुमार, सोनू राजदेव, बिल्ला धमीजा, जतिंदर कुमार, रोबिन, रंजीत अरोड़ा, मनप्रीत शर्मा, बंटी अनेजा, डिंपल राजदेव, संजय कोचर, दीपक मिगलानी उपस्थित थे।