पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुशोक बकुला रिमपोछे का जन्मदिन मनाया

कुशोक बकुला रिमपोछे का जन्मदिन मनाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|भारत विकास परिषद की मोगा शाखा द्वारा कुशोक बकुला रिमपोछे की जन्मशती के संबंध में एक समारोह का आयोजन स्थानीय शहीदी पार्क में किया गया। इस समारोह के मुख्यातिथि प्रख्यात वक्ता एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय के उप कुलपति डाॅ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाविप पंजाब दक्षिण के प्रान्तीय अध्यक्ष सुनील जैन ने की। मोगा शाखा के अध्यक्ष सुनील सूद भी इस समारोह में शामिल हुए । कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत विधि से हुआ । कार्यक्रम के आरंभ में डाॅ. राजेश पुरी ने रिम्मपोछे जी के जीवन के साथ साथ जम्मू कश्मीर की भौगोलिक स्थिति के बारे में भी उपस्थित लोगों को संक्षिप्त परिचय करवाया। मुख्यातिथि डाॅ. अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में बताया कि कुशोक बकुला रिमपोछे मूलत: लद्दाख के रहने थे और बौद्ध धर्म की मान्यताओं के अनुसार यह 19वें अवतार माने गए हैं । जम्मू-कश्मीर-लेह और लद्दाख को भारत के साथ जोड़ कर रखने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 10 साल तक यह लोकसभा के सदस्य रहे।

खबरें और भी हैं...