पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमें हर पल परमात्मा का सिमरन करना चाहिए : सहज प्रकाश

हमें हर पल परमात्मा का सिमरन करना चाहिए : सहज प्रकाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| सुख हो या दुख हमें हर पल परमात्मा का सिमरन करना चाहिए। दुख के समय तो हम परमात्मा का सिमरन कर लेते हैं, लेकिन सुख आते ही परमात्मा को भूल जाते है। जिसके कारण परमात्मा हमें फिर दुखों के चक्कर में डाल देता है। यह प्रवचन गीता भवन में मंगलवार सांय सुंदर कांड पाठ व संकीर्तन में श्रद्धालुओं को प्रवचनों की अमृतवर्षा करते महा मंडलेश्वर स्वामी सहज प्रकाश जी महाराज ने कहे। संकीर्तन में मुख्यतिथि पहुंचे एन.आर.आई. रतन लाल गर्ग ने भगवान श्री राम के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित की। महिला श्रद्धालुओं की ओर से श्री हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठ करके भजनों का गायन किया गया। स्वामी सहज प्रकाश जी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद जी महाराज ने अपना पूरा जीवन जात-पात का भेदभाव खत्म करने व श्रद्धालुओं को परमात्मा का सिमरन करने के लिए प्रेरित किया। आज उन्हीं के द्वारा चलाई मंगलवार को सुंदर कांड पाठ की कड़ी के तहत प्रत्येक मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा संकीर्तन किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी जी द्वारा निर्मित मोगा में गीता भवन व हरिद्वार में पावन धाम ऐसे धार्मिक दार्शनिक स्थल हैं, जिन्हें विदेशों से भी पर्यटक दर्शनों के लिए आते हैं। सत्संग के समापन पर स्वामी सहज प्रकाश जी ने गीता भवन में पहुंचे एनआरआई.रतन लाल गर्ग को दोशाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील गर्ग, बलदेव लूथरा, राम रशपाल अग्रवाल, पवन गर्ग, पवन अग्रवाल उपस्थित थे।

एनआरआई रतन लाल गर्ग को सम्मानित करते स्वामी सहज प्रकाश ।

खबरें और भी हैं...