श्रीकृष्ण कथा को लेकर शोभायात्रा निकाली
कथा से पहले मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में निकाली गई शोभायात्रा।
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुरानी दाना मंडी में 23 से 27 मई तक होगी कथा
भास्कर संवाददाता|मोगा
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुरानी दाना मंडी में 23 से 27 मई को होने वाली पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथा से पहले मंगलवार को शहर के विभिन्न मोहल्लों में संस्थान के साधक भाई-बहनों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को रवाना करते समाजसेवी विजय सिंगला, संस्थान के संचालक स्वामी नीरजा नंद जी महाराज ने कहा कि पांच दिन तक चलने वाली इस कृष्ण कथा में भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का श्रद्धालुओं को आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुमिधा भारती रसपान करवाएंगी। कथा के साथ आश्रम की साध्वी बहनों द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने का भजनों के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कृष्ण कथा में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी संस्थान द्वारा की जाएगी। शोभायात्रा रामगंज मंडी से शुरू होकर अहाता बदन सिंह, आनंद नगर, कृष्णा नगर आदि से होती हुई रामगंज में संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के भजनों का गायन किया गया। इस अवसर पर विजय सिंगला, विकास विक्की, रमन सिंगला, जोगिंदर पाल जिंदल, प्रदीप गोयल, सचिन बब्बू कुकेजा, रवि बब्बर, सुदर्शन गोयल, भूपेन्द्र कुमार शर्मा, ओमकार सेत्तियां, प्रवीण जिंदल, पवन मंगला, हैप्पी गोयल, ओमकार सिंगला के अलावा शहर निवासी उपस्थित थे।