पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ नवकुंडीय महायज्ञ संपन्न

हवन-यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ नवकुंडीय महायज्ञ संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिदेव सहारा लंगर सेवा कमेटी द्वारा मुक्तसर राेड पर निर्माणाधीन मंदिर में शनि जयंती कार्यक्रमों के उपलक्ष्य में पिछले पांच िदन से चल रहा नवकुंडीय महायज्ञ मंगलवार को हवन कुंड में पूर्णाहुित के साथ संपन्न हो गया। शनि चालीसा के महात्य पर प्रकाश डालते हुए वृदांवन से पहुंचे आचार्य राजिंदर ने बताया कि शनि चालीसा शनिदेव की कृपा प्राप्त करने का सरल उपाय है। शनि की महादशा और साढ़े साती में शनि चालीसा का पाठ करने से बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा शनि को खुश करने के लिए ज्योतिषी भी शनि चालीसा का पाठ करने की सलाह देते है। इस पंाच दिवसीय महायज्ञ के दौरान करीब सवा करोड़ शनि जाप किए गए व करीब 180 यजमानों ने हवन अग्नि में आहूति डाली। इस कार्यक्रम में शामिल होने आए कोटकपूरा के पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ ने कोटकपूरा में बनने जा रहे शनिधाम मंदिर के हर कार्य के लिए पूर्ण सहयाेग का अाश्वसन दिया। इस कार्यक्रम के आयोजन में श्री शनिदेव सहारा लंगर सवेा कमेटी के मुकेश गर्ग, अजीत शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गायत्री प्रकाश शर्मा, दीपक नारंग समेत कमेटी के सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

श्री शनिदेव मंदिर में आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ में पूर्णाहुति देते यजमान।

शनि जयंती के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन

मोगा| सूर्य पुत्र शनिदेव परिक्रमा मंदिर पत्ती मालोकी में शनि जयंती के उपलक्ष्य में संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश लाला ने सूर्य पुत्र भगवान शनि देव की मूर्ति पर तेल से अभिषेक किया गया। मोहल्ले के पार्षद कमलेश शर्मा व प्रवीण शर्मा ने भगवान शनि देव जयंती के उपलक्ष्य में केक काटने की रस्म अदा की। इस अवसर पर बलजीत सिंह, अमित बजाज, हर्ष शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप कुमार, राजू मेहता, नितिन शर्मा, राहुल मोंगा उपस्थित थे।

सूर्य पुत्र शनिदेव परिक्रमा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

मोगा|सूर्य पुत्र शनिदेव परिक्रमा मंदिर में पंडित ओमानंद शर्मा की अध्यक्षता में शनि जयंती के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया गया। मुख्यतिथि पहुंचे शिरोमणि अकाली दल के प्रचार सचिव राकेश सितारा, समाज सेवी सोनू शर्मा, मोनू शर्मा ने भगवान शनिदेव की मूर्ति पर तेल, काले तिल अर्पित करके पूजा अर्चना की। महिला सत्संग मंडली की ओर से भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान संकीर्तन करके किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए कढ़ी चावल का भंडारा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भारत गुप्ता, सतपाल गिल, संजीव शर्मा, सुभाष सूद, राजकुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...