पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धान के सीजन में बिजली सप्लाई के लिए अधिकारियों को हिदायतें जारी : कांगड़

धान के सीजन में बिजली सप्लाई के लिए अधिकारियों को हिदायतें जारी : कांगड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|निहाल सिंह वाला

ऊर्जा मंत्री पंजाब गुरप्रीत सिंह कांगड़ का आज हलका निहाल सिंह वाला में पहुंचने पर जवाहर सिंह वाला में भारी संख्या में कांग्रेसी वर्करों द्वारा पूर्व विधायक तथा हलका निहाल सिंह वाला की इंचार्ज बीबी राजविंदर कौर भागीके, पूर्व विधायक महेश इन्द्र सिंह निहाल सिंह वाला, नगर पंचायत निहाल सिंह वाला के अध्यक्ष इन्द्रजीत जौली गर्ग के नेतृत्व में सम्मान किया गया। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह कांगड़ को निहाल सिंह वाला मंडी की बिजली संबंधी व अन्य समस्याओं के हल हेतु ज्ञापन सौंपा गया। कैबिनेट मंत्री ने उक्त समस्याओं का हल करने का आश्वासन दिया। गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि पंजाब की कैप्टन सरकार ने हमेशा ही पंजाब की किसानी की बाजू पकड़ी है तथा पंजाब के किसान भी कांग्रेस सरकार को अपनी सरकार समझते हैं। (भूषण गोयल)

ऊर्जा मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ का सम्मान करते राजविंदर कौर व अन्य ।

भाकियू धान की बिजाई 10 जून से करेंगे

भाकियू धान की बिजाई 10 जून से करेंगे

मोगा |भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की बैठक जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह जैमलवाला की अध्यक्षता में नेचर पार्क में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेता सूरत सिंह कादरवाला, महासचिव जगतार सिंह चोटियां, उपाध्यक्ष पंजाब प्रीतम सिंह, हरनेक सिंह मसीता, सूरत सिंह ब्रह्मके, मोहन सिंह जींदड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते सूरत सिंह कादरवाला ने कहा कि किसानों को असमंजस वाली स्थिति से निकालने के लिए जत्थेबंदी ने धान की बिजाई 10 जून तथा पनीरी की बिजाई 10 मई से करने का फैसला किया है।

खबरें और भी हैं...