पीडि़त परिवारों के लाल कार्ड तुरंत जारी करे सरकार : संघा
नवंबर 1984 सिख नस्लकुशी पीडि़त इंसाफ वेल्फेयर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह संघा की अध्यक्षता में गुरुद्वारा बीबी काहन कौर में हुई। इस बैठक में पीडि़त परिवारों को पेश आ रही समस्याओं संबंधी विचार-विमर्श किया गया। पंजाब सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि पीडि़त परिवारों के जो लाल कार्ड बनने योग्य 21 दिसंबर 2016 की जिला स्तरीय कमेटी में बनने योग्य पाए गए हैं उनको जल्द जारी किया जाए तथा कमेटी द्वारा डीसी मोगा को एक पत्र 10 अक्टूबर 2017 को बनने योग्य लाल कार्डों की लिस्ट में किए गए घपले की जांच करने हेतु शिकायत पत्र दिया था, न ही घपले करने वाले अधिकारियों तथा कथित मिलीभगत करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह संघा।