पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुखमंद्रपाल बने भाजपा किसान मोर्चा के सचिव और जम्मू प्रभारी

सुखमंद्रपाल बने भाजपा किसान मोर्चा के सचिव और जम्मू प्रभारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा एससी मोर्चा की एक विशेष बैठक भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, उपाध्यक्ष जगदेव सिंह धालीवाल, सीनियर नेता हरमनदीप मीता, उपाध्यक्ष केवल सिंह बराड़, सोशल मीडिया इंचार्ज दविन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुई। जिसमें सुखविंदर सिंह वुधू व नरेन्द्र सिंह , सुरिन्द्र सिंह , एमडी रमन गांधी, सुखा भाऊ, विजय निधानिया, राजीव कुमार हाजिर थे। उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के सचिव तथा जम्मू-कश्मीर के नवनियुक्त प्रभारी सुखमन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल को जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि सुखमन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल पहले भी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं और बहुत ही मेहनती और ईमानदारी से अपनी जिम्मेवारी को निभाया तथा अब भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बने हैं।

जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सुखमन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल के साथ भाजपा एससी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...