पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रिंसिपल धवन कुमार एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

प्रिंसिपल धवन कुमार एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|एसबीआरएस गुरुकुल स्कूल मैहना मोगा के लिए मान वाली बात है कि स्कूल प्रिंसिपल धवन कुमार को उनकी बढ़िया सोच व शिक्षण क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए इंडियन इंटरनेशनल टीचर एसोसिएशन द्वारा जालंधर में आयोजित किए गए समागम में डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समागम में पंजाब यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार कर्नल जी.एस.चड्डा, वाइस चांसलर लवी राज गुप्ता उपस्थित हुए। प्रिंसीपल धवन कुमार ने बताया कि समागम में विभिन्न राज्यों व स्कूलों से लगभग 300 के करीब प्रिंसिपल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद पैनल द्वारा एजुकेशन संबंधी विचार विमर्श किया गया।

खबरें और भी हैं...