संयुक्त परिवार बच्चों को जोड़ते हैं संस्कारों से : जनेश गर्ग
मोगा |बिखरते संयुक्त परिवार के बीच टूटती संस्कारों की डोर के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ) ने एक अनोखी पहल शुरू की। विशेष ईवेंट के माध्यम से बच्चों को स्मॉल फेमिली व बिग फेमिली के फायदे व नुकसान बताए। बड़ी कक्षाओं के बच्चों के लिए आयोजित विशेष ईवेंट के दौरान प्रिंसिपल स्मृति भल्ला ने बताया कि आज संयुक्त परिवार टूटकर अकेले परिवार में बदल रहे हैं। लोग संयुक्त परिवार से तो दूर भाग रहे हैं, लेकिन बच्चों के लिए उनके पास समय नहीं है, जबकि संयुक्त परिवार में भले ही मां-बाप बच्चों को समय नहीं दे पाते हैं, लेकिन दादा-दादी न सिर्फ बच्चों के लिए अच्छे मित्र बन जाते हैं।