पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा यूनियन ने दूसरे दिन भी धरना लगाकर की नारेबाजी

मनरेगा यूनियन ने दूसरे दिन भी धरना लगाकर की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|अपनी लंबित मांगों को मनवाने को लेकर मनरेगा कर्मचारी यूनियन मोगा द्वारा जिला परिषद दफ्तर मोगा में दूसरे दिन भी रोष धरना लगाकर पंजाब सरकार व पंचायत विभाग के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि जब तक मनरेगा कर्मियों की मांगों को सरकार द्वारा नहीं माना जाता तब तक जिले के समूह मनरेगा कर्मी निरंतर कलम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा स्कीम के तहत काम करते सारे मुलाजिमों का एकसार एक वर्ष के लिए बढ़ोतरी की जाए, कम प्रोग्रेस का बहाना बनाकर नौकरी से निकाले मुलाजिमों को तुरंत बहाल किया जाए, पैट्रोल की बढ़ी कीमतों को देखते हुए ट्रैवल भत्ता 900 रुपए से बढ़ाकर तीन हजार रुपए किया जाए तथा सारे मुलाजिमों के वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की जाए। उन्होंने कहा कि मोगा जिले का खर्चा पिछले वर्ष से 14 करोड़ अधिक है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों की ओर ध्यान न दिया तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर उपाध्यक्ष हरमनदीप सिंह, महासचिव गुरदीप सिंह, प्रेस सचिव हरजिंदर सिंह, शेर सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...