पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एकनूर सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान

एकनूर सेवा दल ने चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|एकनूर सेवा दल द्वारा स्वच्छ भारत मुहिम के तहत सरदार नगर में सफाई अभियान आरंभ किया गया। दल की ओर से इस अभियान के तहत मोहल्ले की विभिन्न गलियों में साफ सफाई करने के साथ घरों के बाहर कूड़ा न फेंकने का संकल्प लिया गया। विशेष रूप में उपस्थित सोशल मीडिया इंचार्ज संजीव बठला व महिला पार्षद जगदेव कौर के पति पवित्र सिंह सेखों ने एकनूर सेवा दल द्वारा चलाई सफाई अभियान मुहिम की सराहना करते कहा कि हम सभी का नैतिक अधिकार है कि अपने आसपास साफ सफाई रखें। अगर हमारे गली-मोहल्लों में साफ सफाई रहेगी तो मच्छर, मक्खी पैदा नहीं होंगी। जिससे बीमारियों का खतरा कम होगा।

खबरें और भी हैं...