मिड-डे-मील कुकों की 24.15 करोड़ राशि जारी : कर्मचंद
मोगा|मिड-डे-मील कुक यूनियन संबंधित इंटक के प्रदेश अध्यक्ष कर्मचंद चंडालिया ने बताया मिड-डे-मील कुक जो पूरे पंजाब में 50-50 रुपए में काम करते हैं, उन कुकों को डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब द्वारा 2500 रुपए बकाया तथा अप्रैल-मई 2018 का वेतन 24.15 करोड़ राशि जारी कर दी है। अन्य मांगों संबंधी भी कुकों के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।