स्कूल में तीन दिवसीय आत्मरक्षा शिविर लगाया
मोगा|आत्म रक्षा सबसे अच्छा बचाव है। यह जीवन का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है। उक्त विचार माउंट लिटरा जी स्कूल में तीन दिवसीय आत्म रक्षा शिविर की शुरूआत करते स्कूल डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहीं। इस दौरान डी.पी.ई. गुरप्रीत सिंह ने लड़कियों को कुछ बुनियादी आत्म रक्षा कदम सिखाए। उन्होंने कहा कि यह तकनीक किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वास्तव में बहुत उपयोगी होंगी। लड़कियों को सरकार की मदद लाइनों के बारे में भी सूचित किया गया था। इस अवसर पर मनप्रीत कौर ने कहा कि लड़कियों के लिए यह शिविर बहुत ही उपयोगी है।