पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल तक डाक विभाग में आम लोगों के नहीं होंगे काम

कल तक डाक विभाग में आम लोगों के नहीं होंगे काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | डाक विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में बने छोटे डाक घरों को भी ऑनलाइन सुविधा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए 21 से 23 मई तक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले मुलाजिमों को डाक विभाग की ओर से ट्रेनिंग देने के साथ कंप्यूटरों पर किस तरह ऑनलाइन काम किया जाएगा उसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। इस तीन दिन तक डाक मुलाजिमों को मिलने वाली ट्रेनिंग का आम लोगों को खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। इसके चलते आम लोगों का कोई काम नहीं होगा। डाक विभाग द्वारा डाकघर को ऑनलाइन करने के लिए रजिस्ट्री, सेविंग अकाउंट में पैसे जमा करवाने, निकालने, चिट्ठी भेजने का कार्य नहीं किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...