मोगा | पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन 23 व 24 को कलम छोड़ हड़ताल कर अपनी मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ गेट रैली करेगी। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि लंबित मांगों को लेकर यूनियन द्वारा लंबे समय से संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मानी मांगों को भी लागू नहीं किया जा रहा। इसके रोष में जिले के मिनिस्ट्रियल कर्मी कलम छोड़ हड़ताल करेंगे।