पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • औलाद न होने से दुखी युवक ट्रेन के आगे कूदा

औलाद न होने से दुखी युवक ट्रेन के आगे कूदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
औलाद न होने से दुखी गांव वड्डा चुहड़चक निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने अजीतवाल-जगराओं रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। परिजनों के मुताबिक शादी के करीब चार साल बाद भी संतान नहीं होने के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

मोगा रेलवे पुलिस को सोमवार सुबह इस बात की सूचना मिलने पर वह तुरंत अजीतवाल-जगराओं रेलवे ट्रैक पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की। घटना स्थल पर पहुंचे रेलवे पुलिस के एएसआई जसवीर सिंह व पुलिस कर्मियों ने बताया कि मृत युवक की पहचान गुरतेज सिंह उर्फ सोनू (27) निवासी वड्डा चुहड़चक के तौर पर हुई है। शव को समाज सेवा सोसायटी की मदद से सिविल अस्पताल मोगा लाया गया। यहां मृत युवक के पिता स्वर्ण सिंह ने बताया कि गुरतेज सिंह की शादी कुछ समय पहले हुई थी। कोई संतान न होने के चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था।

रविवार रात को वह घर से निकला था पर नहीं लौटा, सुबह पुलिस को अजीतवाल जगराओं रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस ने स्वर्ण सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...