पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, दूसरे दिन मायके से लाकर फिर शराबी हालत में पीटा

पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला, दूसरे दिन मायके से लाकर फिर शराबी हालत में पीटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारपीट कर एक शराबी पति ने पहले प|ी को घर से निकाल दिया, फिर ससुराल आया तथा मिन्नतें कर प|ी व बच्चे को घर ले गया। लेकिन रात को शराब पीकर फिर से मारपीट की।

जगरांव के सुखदौलत निवासी पूजा ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले जगरूप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। पिछले तीन महीने से उसका पति दिन-रात शराब पीता है। उसे बिना वजह मारता-पीटता रहता है। 15 अप्रैल को पति ने मारपीट की तो वह बेटे को लेकर मायके चली गई। 16 अप्रैल को उसका पति एक अन्य व्यक्ति के साथ लेकर मोगा में उनके घर आया। फिर उसे घर ले गया। रात को पति शराब में टल्ली होकर आया तथा उसे डंडों से पिटने लगा। मंगलवार को ताया की बेटी उसे ससुराल घर से भाई के साथ लेने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तीन साल के बच्चे को जबरन उससे छीनकर अपने पास रख लिया। मंगलवार दोपहर को मायके वालों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। पूजा रानी के भाई राजिंदरपाल सिंह निवासी बोहना चौक ने बुधवार को एसएसपी को मिलकर शिकायत देकर इंसाफ की मांग की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी साउथ के एसएचओ सुरजीत सिंह को फोन कर तुरंत पीड़िता के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई करने के आदेश दिए।

सर्जिकल वार्ड में दाखिल पूजा रानी।

मामला थाना गालिब जगरांव काे सौंपा है: एसएचओ

थाना सिटी साउथ के एसएचओ सुरजीत सिंह ने कहा कि मामला थाना गालिब जगरांव का होने के चलते उन्होंने उसी थाने के जांच अधिकारी से बात करके पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले में बनती कानूनी कार्रवाई करने के लिए कह दिया है।

खबरें और भी हैं...