काव्य पुस्तक ‘सिर विहुने धड़’ संबंधी गोष्ठी 21 को
मोगा | लोक साहित्य अकादमी मोगा द्वारा जोगिंदर संधू की काव्य पुस्तक ‘सिर विहुने धड़’ पर साहित्यिक समागम 21 अप्रैल को करवाया जाएगा। उक्त जानकारी अकादमी के महासचिव कहानीकार गुरमीत कडिय़ालवी ने दी। उन्होंने बताया कि शायर दर्शन सिंह संघा के जद्दी गांव दोसांझ के सरकारी मिडिल स्कूल में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले इस समागम उपरांत कवि दरबार होगा।