पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दरवाजे पर खड़े व्यक्ति को आई झपकी, चलती ट्रेन से गिरा, जख्मी

दरवाजे पर खड़े व्यक्ति को आई झपकी, चलती ट्रेन से गिरा, जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | गांव मेहना के पास लुधियाना से मोगा आ रही ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक राजविंदर सिंह निवासी गांव मंगा लुधियाना से मोगा आने वाली ट्रेन में सवार होकर मोगा की ओर आ रहा था। जब ट्रेन गांव मेहना के रेलवे फाटक को क्रॉस कर रही थी तो वह दरवाजे पर आकर बैठा गया। इस दौरान उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे वह चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा। इस हादसे में वह घायल हो गया। उसको उपचार के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में लाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ द्वारा उसको प्राथमिक उपचार देते हुए मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...