पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंदिर में हवन करके ब्राह्मण सभा ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

मंदिर में हवन करके ब्राह्मण सभा ने मनाई भगवान परशुराम जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री ब्राह्मण सभा की ओर से दोसांझ रोड पर बने भगवान परशुराम मंदिर में हवन यज्ञ करके भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम पंडित कश्मीरी लाल की अध्यक्षता में सभा के सदस्यों द्वारा मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को दूध से स्नान करवाकर पूजा अर्चना की गई। वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ सदस्यों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डाली।

सभा के महासचिव जोगिंदर शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार थे। उन्होंने कहा कि सभा द्वारा 22 अप्रैल को राज्य स्तरीय भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी। इसमें राज्य के अलग-अलग शहरों से ब्राह्मण समाज के सदस्य शिरकत करके आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन की जानकारी देंगे। इस अवसर पर अश्विनी शर्मा, प्रवीण शर्मा, पुनीत शर्मा, डाॅ. रामेन्द्र शर्मा, तेजेन्द्र शर्मा, अनिलदीप शर्मा, प्रवीण कुमार, हरीपाल शर्मा, विनोद शर्मा, संजीव शर्मा, पारस शर्मा, अंजली शमा, योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करते श्री ब्राह्मण सभा के सदस्य।

श्री ब्रह्मचारी योगिराज कुटिया में भगवान परशुराम जयंती पर सत्संग करवाया

मोगा | श्री ब्राह्मण समाज सेवा समिति एवं अखिल भारतीय परशुराम सेना की ओर से शांति नगर स्थित श्री ब्रह्मचारी योगिराज कुटिया में भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में विश्व हिंदू शक्ति के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने भगवान परशुराम जी के दरबार मे ज्योति प्रज्वलित की। कुटिया में श्री योगी राज काशी राम वेलफेयर सोसायटी के गायक राम शर्मा ने भजनों से भक्ति रस बिखेरा। संकीर्तन उपरांत आरती करके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राहुल शर्मा, सुभाष शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, हैप्पी शर्मा, इंदर मोहित शर्मा, पंकज दुबे, रमन शाही, एसके बांसल, विनय बाली आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...