पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालासर धाम मंदिर में संकीर्तन करवाया

सालासर धाम मंदिर में संकीर्तन करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री पंचमुखी हनुमान सेवा मंडल के सदस्यों को सम्मानित करते सदस्य।

1 मई को शाम 4 बजे निकाली जाएगी शोभा यात्रा

भास्कर संवाददाता | मोगा

कोटकपूरा बाईपास पर बने श्रीसालासर धाम मंदिर में मंगलवार रात्रि संकीर्तन करवाया गया। पंडित जय नारायण व सूर्यदेव की अध्यक्षता में मंदिर के संस्थापक सुशील मिड्डा व सदस्यों ने श्री हनुमान जी के दरबार में पूजा अर्चना कर ज्योति प्रज्वलित की। भजन गायकों की ओर से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

सुशील मिड्डा ने कहा कि मंदिर के स्थापना दिवस पर 2 मई को श्री हनुमान जी का विशाल संकीर्तन करवाया जाएगा। इसमें कन्हैया मित्तल चंडीगढ़ व अवध किशोर तपामंडी वाले श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे। संकीर्तन से पहले 1 मई को शाम चार बजे गीता भवन चौक से सालासर धाम मंदिर तक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

शोभा यात्रा से पहले नगर निगम के मेयर अक्षित जैन झंडा पूजन की रस्म अदा करेंगे। संकीर्तन के समापन पर श्री पंचमुखी हनुमान सेवा मंडल के सदस्यों को भगवान श्री राम का स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यकीन कुमार, गगन गाबा, मनदीप कड़वल, बलीत सिंह, प्रवीण गोयल, संजीव गुप्ता, राजीव बांसल, चमन लाल, हिमांशु मदान, पवन अरोड़ा, हनी सचदेवा, ललित कलसी, सौरभ गोयल, पंकज ब्रह्मी, सर्बजीत सिंह, पप्पू भोला आदि सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...