पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अदालत के आदेश पर कब्जा दिलवाने गई पुलिस कब्जाधारियों के आगे दिखी बेबस, खाली हाथ लौटी

अदालत के आदेश पर कब्जा दिलवाने गई पुलिस कब्जाधारियों के आगे दिखी बेबस, खाली हाथ लौटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदालत की ओर से बार-बार आठ कनाल जमीन के मालिक को कब्जा दिलवाने के लिए आॅर्डर किए जाने के बावूजद पुलिस तीसरी बार बेवस व लाचारी दिखाते हुए बिना कब्जा दिलवाए वापस लौट आई। जबकि सिटी वन सिटी साउथ के एसएचओ के अलावा लगभग 50 के करीब महिला व पुरुष पुलिसकर्मी कब्जा दिलवाने के लिए गए थे। लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए खाली हाथ लौट गए। जबकि इससे पहले भी पुलिस अदालत के आदेश पर जमीन मालिकों को कब्जा दिलवाने के लिए गई थी। दूसरी ओर अदालत में बुधवार को इस केस की सुनवाई होनी है। जानकारी अनुसार सीजेएम की अदालत द्वारा नियुक्त किए वल्फ मिल्खा सिंह ने बताया कि बुधवार को रणजीत सिंह / स्वर्गीय दलजीत सिंह केस की सुनवाई अदालत में होनी है। रणजीत सिंह द्वारा अदालत में किए केस में गांव लंडेके स्थित महताब होटल कोठी वाली आठ कनाल जमीन का केस वह जीत चुका है। उसके द्वार केस जीतने के बाद वह जमीन हरिन्द्र सिंह को बेच दी थी। इस उपरांत जिला अदालत के आदेश पर 22 दिसबंर 2016 को जमीन पर कब्जा करवाने का प्रयास किया गया था। लेकिन उस समय दलजीत सिंह के विरोध के चलते कब्जा करवाने आई पार्टी को वापस लौटना पड़ा था। उसके बाद मोगा की सीजेएम अदालत ने आठ जून 2017 को आदेश जारी कर जमीन के मालिक को उसका हक दिलवाने के लिए कहा था।

30 जून 2017 को अदालत द्वारा तैनात किए वल्फ मिल्खा सिंह, तत्कालीन डयूटी मैजिस्ट्रट सुरेंद्र कुमार पब्बी व थाना मैहना के तत्कालीन इंस्पेक्टर परसन सिंह पुलिस फोर्स समेत पहुंचे थे। लेकिन कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस व जिला प्रशासन अदालत के आदेशों को अमल नहीं करवा पाया था और खाली हाथ लौटना पड़ा था। मंगलवार की दोपहर को थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह , सिटी साऊथ के एसएचओ जतिंदर सिंह , जमीन मालिक हरिनद्र सिंह , अदालत द्वारा नियुक्त किए वल्फ मिल्खा सिंह उक्त लोगों से आठ कनाल जमीन का कब्जा छुड़वाकर दूसरी पार्टी को देने के लिए पहुंचे थे। लेकिन पूर्व सरपंच दलजीत सिंह भोला की विधवा प|ी अपने रिश्तेदारों के साथ होटल में डट गई और अंदर से होटल का मेन गेट बंद कर लिया। पुलिस वहां पर खड़ी रही, कोई समाधान न होता देख शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस फोर्स बिना कब्जा लिए वापस लौट गई। इसी बीच दलजीत भोला की प|ी सुरिंदर कौर की हालत बिगड़ गई, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

इस संबध में थाना सिटी वन के एसएचओ गुरप्रीत सिंह से शाम तक फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया। लेकिन एसएचओ ने फोन नहीं उठाया।

कब्जा लेने गई पुलिस होटल के गेट पर पुलिस।

खबरें और भी हैं...