पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोस्तों को सामान लाने बाजार भेजा फिर युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

दोस्तों को सामान लाने बाजार भेजा फिर युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|घर में आए दोस्त को बाजार से कुछ खाने का सामान लेने के लिए भेजने के बाद एक युवक ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने माता-पिता की इकलौती था। साथ ही उसके माता-पिता भी पिछले कई सालों से गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं। वह अपने माता-पिता की बीमारी के अलावा अपनी खुद की खराब हुई टांगों को लेकर परेशान रहता था। मिली जानकारी के अनुसार अकवाड सीवियां निवासी सुशील कुमार (27) लगभग दो साल से सफेद नशा करने लगा था। जबकि उसके पिता रमेश कुमार को करीब दस साल पहले ब्रेनहैमरेज होने के चलते वह बिस्तर पर हैं। वहीं माता इंद्ररानी भी बीमार होने के चलते बिस्तर पर है। जबकि सुशील कुमार माता-पिता की इकलौती संतान था। ऐसे में माता-पिता की बीमारी से परेशान होने के चलते वह नशा करने लगा। लेकिन छह महीने पहले उसकी टांगे खराब होने के चलते लगभग 25 दिन डीएमसी लुधियाना में इलाज चला। इस दौरान पांच लाख रुपए से ज्यादा सुशील के इलाज पर खर्च हो गए। लेकिन उसकी टांगे फिर भी ठीक नहीं हुई।मंगलवार की शाम को सुशील के दोस्त उससे मिलने घर पहुंचे तो उसने दोस्तों को बाजार से कुछ खाने का सामान लाने के लिए भेज दिया। 20 मिनट बाद दोस्त वापस घर लौटे तो देखा कि सुशील ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है, दोस्तों ने तुरंत पड़ोसियों को जानकारी देकर फंदे से युवक को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। थाना सिटी साउथ पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...