पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम के विकास कार्यों के टेंडर शुक्रवार को जारी होंगे

निगम के विकास कार्यों के टेंडर शुक्रवार को जारी होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|253 विकास कार्यों में से आज तक एक भी विकास कार्य का टेंडर जारी नहीं हो सका है। 50 नए विकास कार्यों को सूची में शामिल कर कुल विकास कार्यों की सूची को 303 पर पहुंचा दिया गया है, लेकिन तकनीकी कारण बताकर निगम अधिकारी टेंडर जारी करने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार को निगम कमिश्नर और मेयर की अध्यक्षता में निगम अधिकारियों की लगातार चली पांच घंटे की मीटिंग के बाद टेंडर जारी करने का रास्ता साफ कर दिया गया है। मेयर ने भरोसा दिलाया है कि इसी सप्ताह शुक्रवार को टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। 20 जून को टेंडर खोले जाएंगे।

शहर के पार्षदों में रूके हुए कार्यों को लेकर राेष : शहर में विकास कार्य न होने के लिए आम लोग अपने वार्ड के पार्षद को जिम्मेदार मान रहे हैं। मेयर खुद विकास कार्य न होने से लोगों के बीच बदनाम हो रहे हैं। विकास कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की बात सरकार तक पहुंचाने के लिए शहर के सभी पार्षद विकास के मुद्दे पर एकजुट हो चुके हैं।

खबरें और भी हैं...