दिव्यांगों को रोजगार के लिए 5 लाख का तक का कर्ज
मोगा| पंजाब अनुसूचित जाति एव वित्त कार्पोरेशन द्वारा अनुसूचित जातियों तथा अंगहीन व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रशंसनीय प्रयास किए जा रहे हैं तथा नौजवानों को स्वयं रोजगार के लिए कम ब्याज दर पर कर्जे मुहैया करवाते हैं। डिप्टी कमिश्नर दिलराज सिंह ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 16 बेरोजगार नौजवानों को स्वयं रोजगार लिए के 18.50 लाख रुपए के कर्जे मुहैया करवाए गए। उन्होंने बताया कि इन बेरोजगारों को आठ प्रतिशत ब्याज दर पर कर्जा दिया गया। जिला मैनेजर कृष्ण कुमार ने बताया कि हर वर्ग के अंगहीन व्यक्तियों को कार्पोरेशन द्वारा कम ब्याज 6 प्रतिशत पर 5 लाख रुपए का कर्जा अपना काम शुरू करने के लिए दिया जाता है।